https://www.facebook.com/ChitrakOnline/
top of page

Bharat Koop   [भरतकूप] 

Bharat Koop is a huge well near Bharatpur village, located around 20 KMs west of Chitrakoot. It is believed that Lord Rama’s brother Bharat brought water from all the holy places to honour Lord Ram as the King of Ayodhya. Bharat was unsuccessful in persuading Lord Ram to return to his kingdom and take his place as the king. Bharat then, as per the instructions of Maharishi Atri, poured the holy water in this well. It is said that taking a bath from the water of this well means bathing in all teerths (pilgrimage destination). There is also a temple here dedicated to Lord Rama and his family.

चित्रकूट से लगभग 15 किलोमीटर दूर भरतकूप स्थान है। भरतकूप मंदिर में एक कूप है जिसका धार्मिक महत्व बाबा तुलसीदास ने रामचरित मानस में वर्णित किया है। जब प्रभु श्रीराम चौदह साल का वनवास काटने के लिए चित्रकूट आए थे। उस समय भरत जी को माता कैकेयी के क्रियाकलाप कर काफी दुख हुआ था। वे अयोध्या की जनता के साथ राम को मनाने चित्रकूट आए थे। साथ में प्रभु का राज्याभिषेक करने को समस्त तीर्थो की जल भी लाए थे लेकिन भगवान राम चौदह साल वन रहने को दृढ़ प्रतिज्ञ थे। इस पर भरत जी काफी निराश हुए और जो जल व सामग्री प्रभु के राज्याभिषेक को लाए थे उसको इसी कूप में छोड़ दिया था और भगवान राम की खड़ाऊ लेकर लौट गए थे। यहां पर बना भरतकूप मंदिर भी अत्यंत भव्य है। इस मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन की मूर्तियां विराजमान है। सभी प्रतिमाएं धातु की है। वास्तुशिल्प के आधार पर मंदिर काफी प्राचीन है। माना जाता है कि बुंदेल शासकों के समय में मंदिर का निर्माण हुआ था। लाखों श्रद्धालु मकर संक्रांति में पहुंच कर कूप में स्नान कर पुण्य लाभ लेते है। यह वह स्थान है जहां पर स्नान से समस्त तीर्थो का पुण्य मिलता है।

bottom of page